1 करोड़ 50 लाख की लागत से हेरिटेज स्ट्रीट को नया लुक दिया जाएगा
अमृतसर,2 दिसंबर : डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने आंकड़ा विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट पर चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डीसी ने कहा कि राज्यसभा सदस्य डाॅ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने हेरिटेज स्ट्रीट में विभिन्न कार्यों के लिए 1,50,60,806/- रुपये का अनुदान जारी किया है।
यह कार्य करवाए जाने हैं
डीसी ने कहा कि इस अनुदान के माध्यम से हेरिटेज स्ट्रीट का नवीनीकरण, 2 गोलफ कार्ट, डस्टबिन, 1 स्वीपिंग मशीन, हेरिटेज स्ट्रीट पर नए वृक्षारोपण और नई लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य डाॅ. साहनी ने कहा है कि 2 गोलफ कार्ट के संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए 2 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी और उनका वेतन एमपी लैंड फंड से किया जाएगा। डीसी साहनी ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट के प्रत्येक चौराहे पर कूड़ेदान रखे जाएं तथा स्वीपिंग मशीनों की खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस अनुदान से हेरिटेज स्ट्रीट को नया लुक मिलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्ण किये गये कार्यों की सूची उन्हें तत्काल उपलब्ध करायी जाये। इस अवसर पर कंवलजीत कौर, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें