Breaking News

नगर निगम अमृतसर चुनाव के जो रुझान आ रहे हैं, उससे किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 21 दिसंबर: नगर निगम अमृतसर चुनाव के जो रुझान आ रहे हैं, उससे किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। वैसे तो रुझानों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सबसे अधिक विजय हो रहे हैं। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी दिख रही है। तीसरी और चौथे नंबर पर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार आ रहे हैं। आजाद उम्मीदवार भी कुछ जीत रहे हैं। नगर निगम अमृतसर की 85 वार्ड है और शहर के पांच विधायक है।बहुमत के लिए 46पार्षद चाहिए। आजाद उम्मीदवारों का समर्थन लेकर भी कांग्रेस इसका आंकड़ा नहीं छू सकती है। मेयर चुनाव के वक्त जिस भी पार्टी के उम्मीदवार को 46वोट मिलेंगे तब ही मेयर बन सकता है। अब यह सब आने वाले दिनों में पता चलेगा। अब नगर निगम अमृतसर के मेयर चुनाव के लिए भी समय लग सकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कटरा करम सिंह में लगी आग : आग लगने से केवल और वाई-फाई नेटवर्क ध्वस्त

अमृतसर,3 अगस्त (राजन): कटरा करम सिंह में आज दोपहर को आग लग गई। आग लगने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *