Breaking News

पंजाब में 3 सीनियर आईएएस अफसरों को मिला प्रोमोशन : प्रिंसिपल सेक्रेटरी और वित्त कमिश्नर बनेंगे

अमृतसर,1 जनवरी: पंजाब सरकार ने वर्ष 2000 बैच के तीन आईएएसअधिकारियों को पदोन्नत किया है। नए साल पर पंजाब सरकार ने उक्त आईएएस अधिकारियों को तोहफा दिया है। इन अधिकारियों को प्रमुख सचिव, वित्त आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में 2000 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल तिवारी, अलकनंदा दयाल और कुमार राहुल का नाम.शामिल है। ये आदेश मंगलवार देर शाम जारी किए गए। हालांकि जब तक तीनों अधिकारियों को उनकी पदोन्नति के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलती, तब तक वे अपनी मौजूदा पोस्टिंग पर ही ड्यूटी करेंगे। लेकिन आज उन्हें बढ़ी हुई सैलरी के हिसाब से पैसे मिलेंगे।

सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश पत्र

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गांवों में सॉलिड वेस्ट प्रबंधन परियोजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी  अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों से की बैठक

अमृतसर, 22 अगस्त(राजन): गांवों को साफ-सुथरा, स्वच्छ एवं पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *