
अमृतसर,29 जनवरी:केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाया जाना चाहिए। इसके लिए वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बात भी करेंगे।उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है और सबसे शर्म की बात यह है कि जिस युवक ने यह घटना को अंजाम दिया, वह खुद अनुसूचित जाति समाज से संबंधित है। उन्होंने कहा कि उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसकी जांच गंभीरता से होनी चाहिए।अगर कोई साजिश के तहत यह सब हुआ है तो उसे उजागर किया जाना चाहिए। वह बुधवार को टाऊन हाल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचे थे

सभी प्रतिमा की सुरक्षा यकीनी बनाने की हिदायत की
यहां बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख से बैठक की और सारे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की और उन्हें सभी प्रतिमा की सुरक्षा यकीनी बनाने की हिदायत की।
किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना की थी और जिस दिन उनके संविधान को लागू किया गया, उसी दिन उनकी प्रतिमा पर यह शर्मनाक घटना होना एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी घटना दोबारा नही होनी चाहिए, इसलिए पंजाब सरकार व जिला प्रशासन को इस पर खास ख्याल रखना होगा।उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां भी बाबा साहब की प्रतिमा लगे हुए हैं, उनकी सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के ला एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुए है। पंजाब में ला एंड ऑर्डर ठीक नहीं है और पंजाब सरकार लोगो को न्याय देने में अमसर्थ है।

पंजाब के सीएम को एक्टिव होकर काम करने की आवश्यकता
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को एक्टिव होकर काम करने की जरूरत है। पंजाब पुलिस को भी एक्टिव होने की जरुरत हैै। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश के सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने का काम किया था। यह संविधान सभी को न्याय देने की भूमिका निभाता है।संविधान का अपमान करना देश का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की सोच थी कि देश में सिर्फ दो ही पार्टियां हो। जो सत्ता में है और जो विरोध में होता है। उन्होंने उस समय राम मनोहर लोहिया को पत्र भी लिखा था और कहा था कि देश की सभी पार्टियों को एकसाथ आना चाहिए। बाबा साहेब का यही मिशन था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News