
अमृतसर, 30 जनवरी: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तरनतारन में पुलिस और आतंकियों के बीच क्रास फायरिंग हुई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गालियों से हमलावर आतंकी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ये गैंग भी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के इशारों पर चल रहा था। पकड़े गए आतंकियों की जानकारी रोबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो.उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस.ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी.घायल हो गए। घायल हमलावरों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच चल रही है ताकि पिछड़े और आगे के लिंक का पता लगाया जा सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News