Breaking News

रेड क्रॉस प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच करेगा : डिप्टी कमिश्नर खैहरा

लोक सेवा के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी

उपायुक्त गुरप्रीत सिंह खैहरा रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक को संबोधित करते हुए

अमृतसर,13 मार्च (राजन): रेड क्रॉस सोसाइटी अमृतसर की कार्यकारी समिति की एक बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर  गुरप्रीत सिंह खैहरा ने रेड क्रॉस को अपनी सहायता के दायरे का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
श्री खैहरा ने कहा कि रेड क्रॉस का काम लोगों का भला करना और जरूरतमंदों की मदद करना है, जिसमें हम काफी हद तक सफल हुए हैं, लेकिन समय की मांग है कि जरूरतमंद लोगों को गले लगाया जाए और जरूरत पड़ने पूर्ण सहयोग दिया जाएं। खैहरा ने कहा कि अमृतसर गुरु राम दास जी के नाम पर बना शहर था और परोपकारी लोगों की कमी नहीं थी।  जब भी जरूरत होती है रेड क्रॉस के साथ आते हैं।  उन्होंने अपील की कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में संगठन को यथासंभव आगे आना चाहिए।  उन्होंने सोसाइटी की मानद सचिव श्रीमती अलका कालिया से कहा कि जरूरतमंदों का यथासंभव सहयोग करें। हम सब आपके साथ हैं।  इस अवसर पर अन्य लोगों में नगर निगम एडिशनल कमिश्नर  संदीप रिशी , अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ हिमांशु अग्रवाल, डीआरओ  मुकेश कुमार, डिप्टी सीईओ  राजेश कुमार, रणधीर ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

जनगणना-2027 के तहत अमृतसर जिले में स्व-गणना की हुई शुरुआत: डीसी ने जिला वासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की

अमृतसर,30 अप्रैल: जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत आज अमृतसर जिले में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *