Breaking News

नगर निगम का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर 10% कमीशन मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी एसई संजय कंवर विजिलेंस ब्यूरो की टीम के साथ।

अमृतसर, 14 अप्रैल(राजन):पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (एसई) संजय कंवर को एक ठेकेदार से कमीशन मांगने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी लुधियाना निवासी एक ठेकेदार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।

टेंडर अलॉट करने के बदले में 10% मांगी थी कमिशन

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने नेहरू रोज़ गार्डन, सिविल लाइंस, लुधियाना में पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट के लिए टेंडर आवेदन दिया था और उक्त आरोपी एसई ने उसे टेंडर अलॉट करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के रूप में मांगा। शिकायतकर्ता ने रिश्वत से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी और उसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया।

आरोपी एसई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शक्ति नगर पार्क की पानी की बड़ी टंकी खस्ता हालत होने पर नगर निगम ने पार्क को करवाया बंद :टंकी को हटाने के बाद पार्क को खोल दिया जाएगा : विधायक डॉ गुप्ता

पार्क को बंद करवा कर नोटिस बोर्ड लगवाते हुए नगर निगम एसडीओ गुरप्रीत सिंह और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *