
अमृतसर, 23 अप्रैल:बीएसएफ ने मंगलवार को अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई।खेत से बरामद दो बड़े पैकेटों से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस, दो ग्रेनेड, आइईडी एक रिमोट डिवाइस, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 7.7 किलो हेरोइन जिसे 8 छोटे पैकटो में पैक किया हुआ था,बरामद हुई है।
हथियारों की खेप बड़ी उपलब्धि

पंजाब में हो रहे ग्रेनेड हमलों के बाद सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद की गई हथियारों की यह खेप बड़ी उपलब्धि है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह खेप यहां तक कैसे पहुंची। सीमा सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस की ओर से इस खेत के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
बीएसएफ क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
इन हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों को बरामद करके, बीएसएफ ने एक बार फिर सीमा पार से भारत विरोधी तत्वों के दुर्भावनापूर्ण इरादों को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के ऐसे किसी भी प्रयास को बेअसर करना जारी रखेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News