
अमृतसर,9 मई: सीमा पर तनाव के चलते पंजाब सरकार ने पहले से छुट्टी पर गए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी अधिकारी मुख्य सचिव पंजाब की स्पष्ट मंजूरी के बिना किसी भी तरह की छुट्टी पर नहीं जाएगा या अपनी तैनाती का स्थान नहीं छोड़ेगा। अब तक स्वीकृत सभी छुट्टियां रद्द की जाती हैं।
जारी आदेश की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News