
अमृतसर,10 मई :आज तड़के सुबह पाकिस्तान ने अमृतसर की ओर कई बाइकर खतरनाक ड्रोन भेजे। इन ड्रोन का लक्ष्य घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में तबाही मचाना था। हालांकि, भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट की सतर्कता के चलते ये सभी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल होते ही ट्रैक कर लिए और कुछ ही सेकंड में सफलतापूर्वक विफल कर दिए गए।सीमा क्षेत्र में तैनात भारतीय जवानों ने इन खतरनाक ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके चलते न तो किसी नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा और न ही कोई जान-माल की हानि हुई।

इन ड्रोन में अत्यधिक विस्फोटक सामग्री लदी हुई थी
शुरुआती जांच से पता चला है कि इन ड्रोन में अत्यधिक विस्फोटक सामग्री लदी हुई थी, जिनका मकसद निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाना था, जो कि पाकिस्तान की लगातार घटिया हरकत को नकाम किया गया।भारतीय एयर डिफेंस नेटवर्क के अलर्ट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय हवाई सीमा में घुसते ही रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर सिस्टम ने उन्हें ट्रैक कर लिया। वहीं आड यूनिट की कार्रवाई के चलते न तो सिर्फ ड्रोन तबाह किए गए, बल्कि उनका मलबा भी रिहायशी इलाकों से दूर गिरा, तांकि किसी प्रकार की कोई हानि न पहुंचे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News