Breaking News

शहर के पॉश क्षेत्र कश्मीर एवेन्यू में डिपार्टमेंटल स्टोर में आए दो युवकों ने गोली मारकर की नौकर की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

गोलीकांड पुलिस कमिश्नर के निवास स्थान से कुछ दूरी पर हुआ ,पुलिस जांच में जुटी

डिपार्टमेंटल स्टोर बाहरी दृश्य

अमृतसर, 31 मार्च (राजन): शहर के पॉश क्षेत्र कश्मीर एवेन्यू  स्थित गुरुकृपा डिपार्टमेंटल स्टोर में रात्रि लगभग 8.45 बजे दो युवक ने गोली मारकर डिपार्टमेंटल स्टोर के नौकर की हत्या कर दी। इससे  पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। गोलीकांड  पुलिस कमिश्नर के निवास स्थान से कुछ ही दूरी पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 8.45 बजे दो सिख युवक डिपार्टमेंटल स्टोर के भीतर  आए, आते ही पिस्तौल तान ली। उस वक्त डिपार्टमेंट स्टोर में स्टोर के मालिक दो भाई तथा दो नौकर उपस्थित थे। डिपार्टमेंट स्टोर के भीतर घुसे एक युवक द्वारा गोलियां चला दी गई। गोली डिपार्टमेंट स्टोर में नौकरी कर रहे लगभग 17वर्षीय युवक को लगी। जिस की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिस डिपार्टमेंट स्टोर में गोली चली उसके मालिक  संत निरंकारी मिशन से जुड़े हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

गोली लगने से हुए मृतक की फाइल फोटो

अभी जांच चल रही है: एसीपी
क्षेत्र के एसीपी सर्वजीत सिंह ने कहा कि अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यही लगता है कि युवक लूट के इरादे से डिपार्टमेंटल स्टोर में आए थे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्डिंग निकलवा ली गई है। हत्या करने वाले जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

About amritsar news

Check Also

कार हटाने के विवाद को लेकर युवक की हत्या: 2 भाइयों ने तलवार से सिर और गर्दन पर किए वार

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।  अमृतसर, 19 अक्टूबर:कार हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *