
अमृतसर,8 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी द्वारा ऋषि कपूर को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और रितु महाजन को सोशल मीडिया वॉइस कोऑर्डिनेटर लगाने पर दोनों नेताओं ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि दोनों नेता पिछले लंबे अरसे से आम आदमी पार्टी की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से सेवाएं प्रदान करने के लिए पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर और रितु महाजन पहले की तरह केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पार्टी की ओर से दी जा रही जनहितेशी योजनाएं उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दोनों नेताओं को सम्मानित भी किया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें