Breaking News

GNDU ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में UODF का क्लीन स्वीप

अमृतसर, 19 दिसंबर(राजन):गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनावों में यूनिवर्सिटी ऑफिसर्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (UODF) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सभी 11 पदों पर कब्जा कर लिया। चुनाव परिणामों से विश्वविद्यालय के अधिकारी वर्ग में UODF के प्रति मजबूत समर्थन स्पष्ट रूप से सामने आया है।

रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. (डॉ.) अमनदीप सिंह द्वारा घोषित आधिकारिक नतीजों के अनुसार, “फ्लाइंग हॉक (उड़ता बाज़)” चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरी UODF पैनल ने “रोज़ फ्लावर” चिन्ह वाली डेमोक्रेटिक ऑफिसर्स फ्रंट (DOF) को हर पद पर भारी अंतर से पराजित किया।

अध्यक्ष पद के लिए मनप्रीत सिंह ने 73 वोट हासिल कर अमन कुमार (42) को हराया। उपाध्यक्ष पद पर जसपाल सिंह ने सर्वाधिक 82 वोट प्राप्त कर साधना (31) को शिकस्त दी। संदीप सूद 65 वोटों के साथ सचिव चुने गए, जबकि संयुक्त सचिव पद पर स्वर्णजीत सिंह ने 80 वोटों के साथ जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर रोहित भाटिया ने 75 वोट प्राप्त कर राकेश कुमार शर्मा (39) को हराया।

कार्यकारिणी सदस्यों में अजय अरोड़ा (70), शमा (69), सुरिंदर सिंह घुम्मन (75), नितेश दत्ता (74), प्रवीन कुमार (69) और मोहित बेदी (78) विजयी रहे।

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी टीम के संयोजक सरबजीत सिंह सोखी ने सभी विश्वविद्यालय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केक काटकर जीत का जश्न मनाया गया। टीम ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर परमात्मा का धन्यवाद किया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने  फेस 2 ट्रेनिंग से वापस आने पर 10 आईएएस अधिकारियों को दिए विभाग

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन): पंजाब सरकार ने 2024 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों के फेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *