
अमृतसर,6 जनवरी:पंजाब के तरनतारन में आज पुलिस और गैंगस्टर.के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गैंगस्टर को पुलिस ने ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश कुख्यात गैंगस्टर अफरीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी गुर्गा था। वह 2 दिन पहले अमृतसर में हुए AAP सरपंच जरमल सिंह के मर्डर में.शामिल था। भिखीविंड के पूहला इलाके में ये मुठभेड़ हुई। इस दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण एक पुलिस जवान की जान बच गई।

बाइक पर जा रहा था गैंगस्टर, पुलिस ने पीछा किया
डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा- तरनतारन सीआईए व जीटीएफ की टीम कार्रवाई कर रही थी । इनपुट के आधार पर एक बाइक का पीछा किया। उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने बाइक फेंक दी। उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।एक फायर टीम मेंबर पर लगा, बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसका बचाव हो गया। जवाबी फायरिंग में उसे भी गोलियां.लगी। उसे बचाने के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई।मरने वाला हरनूर नूर कत्थूनंगल एरिया का रहने वाला है। वह प्रभ दासूवाल और अफरीदी का करीबी है। कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान हरमन सेखों के मामले में ब्रेक किए मॉड्यूल में भी यह शामिल था।
गैंगस्टर ने सरपंच की रेकी की थी
अमृतसर में जो AAP सरपंच जरमल सिंह का मर्डर हुआ, उनके शूटरों के साथ प्लानिंग में भी यह शामिल.रहा।इसने सरपंच की रेकी भी की थी। कत्ल में उसका क्या रोल.है, इस मामले में अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर जांच की.जा रही है। यह गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और अफरीदी के लिए फील्ड वर्क करता था। उससे एक पिस्टल बरामद हुआ है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News