Breaking News

ब्लॉक समिति चुनाव अटारी, चोगावा के आम आदमी पार्टी की चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन का एकमत से चुनाव

अमृतसर, 5 मार्च : आज अटारी हलके और चोगावा  की ब्लॉक समिति के एकमत से हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की विजय हुई । अटारी हल्के में बीबी नवनीत कौर पत्नी प्रदीप सिंह लाडा और बीबी बलजिंदर कौर पत्नी बादल प्रकाश को एकमत से ब्लॉक समिति का चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन चुना गया। इसी तरह से भजन कौर और हरप्रीत कौर ब्लॉक समिति चोगावां की चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन चुनी गईं।

इस मौके पर नई बनी चेयरपर्सन भजन कौर और वाइस चेयरपर्सन हरप्रीत कौर ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा, फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा, राजासांसी हलके की इंचार्ज मैडम सोनिया मान, ब्लॉक समिति के सभी मेंबर और पूरी लीडरशिप का धन्यवाद किया और कहा कि ब्लॉक चौगावां में चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन के पदों पर महिलाओं को नियुक्त किए जाने पर हम उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और विजन के साथ निभाएंगी और गांवों के विकास में ज्यादा से ज्यादा योगदान देंगी।
इस मौके पर, विधायकअटारी सरदार जसविंदर सिंह रमदास ने चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन को उनके चुनाव पर बधाई दी।

इस अवसर पर  चेयरपर्सन बीबी नवनीत कौर और वाइस चेयरपर्सन बीबी बलजिंदर कौर ने एक सुर में पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री पंजाब  भगवंत सिंह मान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी लगन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहल गांवों के विकास की ओर होगी और गांवों का हर तरह का विकास किया जाएगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा मुख्य कार्यालय में 5 मार्च से 8 मार्च तक मुख्यमंत्री  हेल्थ योजना कार्ड और फ्री मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे : विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 4 मार्च : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *