Breaking News

पंजाब बजट:महिलाओं को 1000 महीना, रजिस्ट्रेशन बैसाखी पर:  7 नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षा क्रांति पर 3500 करोड़ खर्च होंगे

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।

अमृतसर, 8 मार्च:पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने आज 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट भाषण में चीमा ने महिलाओं, किसानों, शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में कई घोषणाएं कीं। कोई नया टैक्स नहीं लगाया। शुरू में ही वित्तमंत्री ने कहा कि यह बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला रखता हूं।

बजट के आखिर में महिलाओं के लिए एक हजार रुपए
महीना देने की स्कीम मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार लॉन्च की। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 18 साल से बड़ी हर महिला को 1 हजार रुपए महीना मिलेंगे। जबकि, SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की 97% महिलाएं कवर होंगी। इसके लिए 9300 करोड़ का फंड रखा गया है। इसके लिए बैसाखी पर 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।

चीमा ने कहा कि हरियाणा ने इनकम की लिमिट लगा दी, जिससे सिर्फ 20% महिलाओं को लाभ मिला। मगर, हम जुमलेबाजी नहीं करते। इसके साथ ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसके लिए 2026-27 में 100 करोड़ का बजट रखा गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार :पंजाब का असल मुद्दा नशा, गरीबी, महंगाई और बेरोजगरी है, सरकार समाधान कर रही है :भगवंत सिंह मान

अमृतसर/खेमकरण, 7 मार्च(राजन):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि पंजाब में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *