Breaking News

केंद्रीय गृहमंत्री  शाह बोले:रंधावा सुसाइड जांच सीबीआई को दे दूंगा ; पंजाब के सांसद लिखकर दें

संसद में बोलते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

अमृतसर, 23 मार्च: आम आदमी पार्टी  सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। वहीं इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है। आज कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह सीबीआई को जांच दे देंगे।

शाह ने लोकसभा में कहा

” यह पंजाब राज्य का मामला है। पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दूंगा।”

पत्नी ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

इस मामले में अब रंधावा के परिवार ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेवभुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी।

बेटी ने कहा:कोई आम आदमी होता तो कब का गिरफ्तार  हो जाता

मृतक डीएम की बेटी मीडिया समक्ष बोलते हुए। 

इस दौरान मां भाग कौर जोर-जोर से रोती दिखाई दीं। उन्होंने कहा- मंत्री मेरा मेरा पुत्त खा गया (मंत्री ने मेरे बेटे को मार दिया)। रंधावा की बेटी सीरत कौर ने कहा- मैंने अब तक पापा की बॉडी नहीं देखी। कोई आम आदमी होता तो कब का गिरफ्तार  हो जाता। क्या मंत्री के लिए अलग कानून है।वहीं रंधावा के इटली में रहने वाले छोटे भाई रणबीर सिंह 25 मार्च को अमृतसर पहुंचेंगे।

मंत्री भुल्लर के इस्तीफे पर भी सस्पेंस बन गया

वहीं मंत्री भुल्लर के इस्तीफे पर भी सस्पेंस बन गया है। सीएम  ने इस्तीफा लेने और भुल्लर ने इस्तीफा देने की बात कही थी। मगर, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि भुल्लर का इस्तीफा अभी तक गवर्नर के पास नहीं पहुंचा है। वहीं भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि गवर्नर के पास 2 दिन बाद इस्तीफा पहुंचा है। हालांकि अभी तक इस्तीफे की कॉपी सामने नहीं आई है।

केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम की आत्महत्या मामले में पंजाब के मंत्री, मंत्री के पिता और उसके पी ए विरुद्ध एफ आई आर दर्ज

मृतक गगनदीप रंधावा की फाइल फोटो । अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *