Breaking News

डीएम रंधावा आत्महत्या केस में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार

लालजीत सिंह भुल्लर की फाइल फोटो। 

अमृतसर, 23 मार्च: वेयरहाउस कॉरपोरेशन डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा आत्महत्या केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री को पुलिस ने मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया है।लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस अमृतसर लेकर आ रही है।

किसी की पैरवी करना पार्टी का एजेंडा नहीं

भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद सीएम भगवंत मान ने
X पर पोस्ट डाली। इसमें उन्होंने लिखा- मेरे लिए पूरा
पंजाब एक परिवार है। पंजाब में यदि कोई भी कानून
का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई
की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या मेरा कोई
करीबी रिश्तेदार या प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न हो।
किसी की पैरवी करना हमारी पार्टी का एजेंडा नहीं है।
कैश और सिफारिश की सख्त मनाही है।

मैं खुद मंडी गोबिंदगढ़ में सरेंडर कर रहा हूं: भुल्लर

लालजीत भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर
लिखा- मैंने हमेशा अपने हर कदम की शुरुआत परमात्मा को हाजिर नाजिर मानकर की है। मेरे लिए मेरे लोग ही मेरा रब हैं, उनके चेहरों में मैंने हमेशा भगवान की झलक देखी है। मेरी जिंदगी का हर फैसला उनकी भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए ही रहा है। लेकिन आज जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मैं फरार हो गया हूं, यह सच नहीं है। मैं कभी भी सच्चाई से भागने वाला नहीं हूं। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है और न्याय प्रणाली पर भी अटूट विश्वास है। मैं कहीं भी नहीं भागा हूं, मैं अपने पंजाब में ही हूं। सच्चाई और इंसाफ पर यकीन रखते हुए, मैं खुद मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहा हूं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीएम रंधावा  सुसाइड मामला : पत्नी बोलीं, जब तक पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होगी ; तब तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं होगा

अमृतसर,22 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *