Breaking News

ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए मेयर और कमिश्नर ने  जागरूकता वैन को झण्डी देकर किया रवाना

अमृतसर,7 अप्रैल(राजन): शहर में ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मेयर जतिंदर सिहं भाटिया और निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल द्वारा रणजीत एवन्यू स्थित निगम कार्यालय से एक जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।  इस मौके पर मेयर और निगम कमिश्नर ने बताया कि कचरे के सही तरीके से प्रबंधन के लिए जरूरी है कि घर से ही कचरे का प्रबंधन किया जाए। जिसके लिए घरों में ही गीला कचरा और सुखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में रखा जाए।

गीले कचरे के तहत सब्जी और फलों के छिलके, खराब हुआ खाना, अण्डे के छिलके, टी-बैग, सड़े गले फल, फूल मालाऐं, पत्ते, माँस और मछली की हडिडयां आदि को अलग रखें। सुखे कचरे में जैसे प्लासटिक कवर, बोतल एवं डिब्बे, चिप्स और टॉफी के रैपर्स, न्यूजपेपर, गत्ता, फाईल पेपर्स, टैट्रापैक, मैटल कैन, गिलास, बोतल, जार, प्लेट्स आदि को अलग रखें। इसके अलावा घरों से निकलने वाले रसायनिक कचरे जैसे पैस्टीसाईड, इन्सैक्टीसाईड, इस्तेमाल की गई बैटरियां-सैल, एक्सपायर दवाईयां, फिनाईल, एसिड, ब्लीचिंग एजेंटस, खराब बिजली के तार आदि को काले कुड़ेदान में रखे और सैनेटरी कुड़े के लिए लाल कूड़ेदान को प्रयोग करें जिसमें सैनेटरी पैड, डाईपर आदि को डालें। ताकि घरों में जाकर कूड़ा इकट्‌ठा करने वाले कर्मचारी संक्रमण आदि से बच सकें।

इस मौके पर कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल ने कहा की शहर में कचरे का प्रबंधन लोगों के सहयोग और भागिदारी के बिना संभव नही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग खाली प्लाटों, गली-सड़कों में कचरा ना फैंके और सामाजिक ‌व धार्मिक कार्यक्रमों के बाद साफ-सफाई सुनिशचित करें। ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए जागरूकता मुहिम के आज एक वैन को रवाना किया गया है जो आने वाले दिनों में कि शहर के गली-मुहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डा. किरण कुमार आदि भी हाजिर थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने ट्यूबवेल बनवाने का किया उद्घाटन: कहां, गर्मियों में लोगों को पानी की कमी नहीं आने देंगे

ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर, 1 अप्रैल (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *