Breaking News

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ हाईकोर्ट का मामला: कांग्रेस पार्षद द्वारा जवाब दायर न करके आगे की तारीख ले ली 

अमृतसर, 7 अप्रैल (राजन):नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कांग्रेसी पार्षद श्वेता छाबड़ा द्वारा डाली गई कंटेंप्ट ऑफ हाई कोर्ट की याचिका पर आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में 14 जनवरी 2026  को तत्कालीन डिविजन कमिश्नर जालंधर की रिप्लाई दायर कर दी थी । आज कोर्ट में पार्षद श्वेता छाबड़ा के वकीलों ने डिविजनल कमिश्नर द्वारा दायर की गई रिप्लाई का जवाब दायर ना करके आगे की तारीख मांग ली।इस पर इस मामले में हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 11 मई 2026 की तारीख निर्धारित कर दी । इस मामले में कोर्ट में पिछली तारीख को भी ऐसा ही हुआ था।

9 अप्रैल को भी आगे तारीख मिलने की संभावना

नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में कथित थक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा दायर की गई याचिका पर अब अगली सुनवाई 9 अप्रैल 2026 को होनी है । कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा 28 जनवरी 2025 को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। इस याचिका में मांग की गई है कि नगर निगम अमृतसर के मेयर पद के चुनाव को दोबारा करवाया जाए।  जिस पर आगे की लगातार तारीख पर तारीख ही मिलती रही है। अब  9 अप्रैल को माननीय हाईकोर्ट में आगे तारीख मिलने की संभावना है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

अमृतसर, 27 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा उप-कुलपति प्रो. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *