Breaking News

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित: मेरिट लिस्ट नहीं आई, 7 स्टेप्स में डाउनलोड करें रिपोर्ट कार्ड

अमृतसर,13 मई :सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई ) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। इस बार सीबीएसई ने कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। सीबीएसई कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता। इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई, और न ही कोई टॉपर। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें।

अपार आईडी न होने पर क्या करें

यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी।

यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्ट

cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
DigiLocker, UMANG ऐप

ऐसे चेक करें SMS से रिजल्ट

अपने फोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें। इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज के एम. हिस्ट्री में रचा इतिहास

अमृतसर, 29 अप्रैल:डी.ए.वी. कॉलेज के इतिहास विभाग ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *