Breaking News

पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब: अमृतसर पुलिस ने नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 13 मई :अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने  अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 आधुनिक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना कैंट क्षेत्र में की गई। आरोपी पाकिस्तान के इशारे पर काम करते थे।

अटारी सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजी जाती

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश शामिल है, जो पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों आकाश और रेहान से संपर्क बनाया।आरोप है कि अटारी सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजी जाती थी, जिन्हें आगे अपराधियों तक पहुंचाया जाता था।

2 पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद

सबसे पहले पुलिस ने आकाशदीप सिंह और हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आकाशदीप के खुलासे पर एक और पिस्तौल बरामद की गई। आगे की जांच में मनीष सिंह, किशन सिंह और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन और विदेशी हथियार तथा छह कारतूस मिले।

युवाओं को पैसों का लालच देकर करते थे नेटवर्क में शामिल

बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया और क्रोएशिया में बने ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, इटली निर्मित .32 बोर और अमेरिका निर्मित .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी गांवों के बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला सेशन जज ने हत्या के दोषी को उमर कैद की सजा सुनाई

अमृतसर, 8 मई : जिला सेशन जज द्वारा हत्या के मामले में दोषी को उमर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *