
अमृतसर,13 मई :पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 छात्र पास हुए। ओवरऑल रिजल्ट 91.46% रहा।स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।रिजल्ट में अमृतसर 96% पास प्रतिशत के साथ स्टेट में पहले नंबर पर रहा।
12वीं की मेरिट में लड़कियों ने बाजी मारी। मानसा के ऊब्बा स्थित गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर,लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल सुहानी चौहान और लुधियाना के ही शिमलापुरी स्थित तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल की दिवांशी ने 500 अंक में से 500 अंक हासिल किए।
तीन छात्राओं के बराबर नंबर आने के चलते मेरिट लिस्ट
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की उस पॉलिसी के मुताबिक तैयार करनी पड़ी जिसमें सबसे कम उम्र वाला विद्यार्थी पहले नंबर पर आता है। इस मेरिट लिस्ट के मुताबिक सुपनीत कौर स्टेट में पहले, सुहानी चौहान दूसरे और दिवांशी तीसरे नंबर पर रहीं।.स्टेट टॉप करने वाली सुपनीत कौर साइंस स्ट्रीम से है जबकि सुहानी व दिवांशी हम्यूमैनिटीज स्ट्रीम से हैं। ये तीनों प्लेयर भी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News