
अमृतसर, 14 मई : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज अमृतसर वासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए अमृतसर सहित पंजाब की रेल कनेक्टिविटी अमृतसर रेलवे स्टेशन से जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) तक सीढ़ी कर दी है। रवनीत बिट्टू ने आज अमृतसर रेलवे स्टेशन से जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) तक चलने वाली अमृत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई ट्रेन सेवा उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे भारी संख्या में कामगारों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को लाभ होगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News