Breaking News

बी सी ए के आयुष ने किया कॉलेज का नाम रोशन

अमृतसर 14 मई :डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बी.सी.ए.) के पहले सेमेस्टर के प्रतिभाशाली छात्र आयुष चौहान ने अपनी मेहनत और लगन से कॉलेज का नाम रोशन किया है। आयुष ने हाल ही में घोषित परिणामों में यूनिवर्सिटी में तीसरी सबसे अधिक और जिले में दूसरी सबसे अधिक एस जी पी ए प्राप्त की है ।

कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने इस उपलब्धि पर आयुष को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आयुष की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारा कॉलेज हमेशा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है, ताकि वे इस तरह की उपलब्धियाँ हासिल कर सकें।

विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम शर्मा ने भी आयुष के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आयुष ने अपनी नियमित पढ़ाई और अनुशासन के बल पर तीसरा सर्वोच्च एस.जी.पी.ए. अंक प्राप्त किया है। यह पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है। समस्त कॉलेज और कंप्यूटर विभाग उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रिंसिपल, माता-पिता, शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन को दिया है। इस अवसर पर प्रो हरसिमरन सिंह आनंद, डॉ प्रीति कामरा, डॉ सन्नी ठुकराल और डॉ बलराम सिंह यादव ने इस उपलब्धि पर आयुष को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

5 पटवारियो के हुए तबादले

अमृतसर, 13 मई : डायरैक्टर लैंड रिकॉर्ड पंजाब की तरफ से पटवारियों के जिले भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *