
अमृतसर, 16 मई : गुरदासपुर में तैनात पीसीएस अफसर एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तरनतारन पुलिस ने शनिवार (16 मई) को सुबह 7 बजे उन्हें गुरदासपुर स्थित सरकारी कोठी से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस में की गई है।
यह केस राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन
अधिग्रहण से जुड़ा है। जब यह गबन हुआ तो अनुप्रीत रंधावा उस वक्त तरनतारन के पट्टी में तैनात थीं। उस वक्त उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। 8 साल पहले के इस मामले में.गबन के आरोप लगने के बाद उन्हें काफी समय तक फील्ड ड्यूटी से भी दूर रखा गया लेकिन कुछ समय पहले ही गुरदासपुर में तैनाती मिली थी। जहां एसडीएम के पास उनके नगर कौंसिल का भी अतिरिक्त चार्ज था।
एसडीएम अनुप्रीत की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही ।उन्होंने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। जिसमें घरेलू हिंसा के अलावा जान से मारने तक के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी।
इस पूरे मामले में तरनतारन पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ शेयर किया जा सकेगा। उन्हें गुरदासपुर से तरनतारन ले जाया जा सकता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News