Breaking News

पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी ने पहला जट्टसिखप्रधान बनाया: 4 साल पहले कांग्रेस से आए ढिल्लों

अमृतसर, 28 मई :पंजाब में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रधान बना दिया है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यह फैसला लिया.है। केवल ढिल्लों 4 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह पंजाब में भाजपा का पहला.जट्टसिख सिख चेहरा होंगे। इससे पहले पार्टी ने सुनील जाखड़ को प्रधान बनाया था।.हालांकि, वह लोकसभा चुनाव के बाद से ही इस्तीफा दे.चुके थे, लेकिन भाजपा ने उसे मंजूर नहीं किया था।

केवल ढिल्लों को प्रधान बनाने की पैरवी पंजाब में चुनाव को लेकर कैंपेन कर रहे हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी कर रहे थे। केवल सिंह ढिल्लों को आज जब प्रधान घोषित किया गया, उस समय वह चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस में थे। वह बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ इलेक्शन कमीशन से मुलाकात के लिए गए थे। इस मौके पर केवल ढिल्लों ने कहा- 2027 में पंजाब में कमल का फूल खिलेगा, भाजपा की सरकार बनेगी। सारी बीजेपी इकट्ठी है। वेस्ट बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है।

पंजाब के अलावा भाजपा ने हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा राज्यों के प्रधान भी बदले हैं। हरियाणा में अर्चना गुप्ता, दिल्ली में पूर्व सांसद हर्ष मल्होत्रा और त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)संबंधी बी.एल.ओ. 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर भरवाएंगे फॉर्म: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 27 मई :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में 15 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *