Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कच्ची गलियों में सीवरेज  और कंक्रीट डालने के विकास कार्य का किया उद्घाटन : कहा पहले किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 31 मई(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अनगढ़ क्षेत्र की बाबा जीवन सिंह कॉलोनी  आबादी की कच्ची गलियों में सीवरेज और कंक्रीट डालने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया। मामूली सी बरसात होने पर इन गलियों में कीचड़ भर जाता है और यहां से गुजरा नहीं जाता। सीवरेज ना होने के कारण इस आबादी के लोग बड़ी ही मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे थे। लोगों की मांग पर यहां पर विकास कार्य शुरू करवा दिया गया है।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास कार्य से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्के की सभी वार्डो और पंचायतो में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि करोड़ो रुपयो  के विकास कार्यों को पहले से ही मंजूरी दी गई है। जिस जिस क्षेत्र में विकास कार्य होने वाले हैं, उसकी टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वह वचनबद्ध है।

सैकड़ो परिवार रिवायती पार्टियों को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

इस अवसर पर पंजाब सरकार की कार्यशैली को लेकर सैकड़ो परिवार रिवायती पार्टियों को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। विधायक डॉ गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान गुरदास सिंह, सनप्रीत सिंह भाटिया, साजन कुमार, बक्शीस सिंह, लखविंदर सिंह, मनु कुमार,विमल कुमार और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शक्ति नगर पार्क की पानी की बड़ी टंकी खस्ता हालत होने पर नगर निगम ने पार्क को करवाया बंद :टंकी को हटाने के बाद पार्क को खोल दिया जाएगा : विधायक डॉ गुप्ता

पार्क को बंद करवा कर नोटिस बोर्ड लगवाते हुए नगर निगम एसडीओ गुरप्रीत सिंह और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *