Breaking News

12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया: मरने से पहले वीडियो बनाया, बोली- फीस के लिए प्रिंसिपल ने टॉर्चर किया

अमृतसर, 31 मई :अमृतसर में 12वीं की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने कहा कि उसे स्कूल फीस के लिए बहुत मेंटल टॉर्चर किया गया। इसके लिए प्रिंसिपल उसे अलग कमरे में भी लेकर गई थी। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर निवासी 88 फीट रोड  के रूप में हुई है। वह अपनी मासी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही.थी। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में छात्रा ने ये बातें कहीं

छात्रा ने मरने से पहले बनाए गए वीडियो में स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए। उसने कहा कि 11 मई को मुझे स्कूल बुलाया गया था, जहां मुझे काफी मेनटली टॉर्चर किया गया। उसे क्लास के ग्रुप से भी हटा दिया गया था। उसके अलग कमरे ले जाकर बात की गई। वीडियो में उसने कहा कि उसकी मौजूदा हालत के लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसने मामले में न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसे इंसाफ मिलना चाहिए।

मासी बोली- प्रिंसिपल दबाव डाल रही थी

मृतका की मासी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीडीआईएस स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की प्रिंसिपल और क्लास टीचर फीस को लेकर बार-बार अमजोत पर दबाव डाल रही थीं। उन्होंने कहा कि स्कूल की करीब 20 हजार रुपए की फीस बकाया थी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया था कि वह यह राशि किस्तों में जमा करवा देगी। उन्होंने कहा कि स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची ने 22 मई को जहर खा लिया। बच्ची ने खुद उन्हें बताया था कि वह स्कूल के शिक्षकों से परेशान होकर यह कदम उठा रही है। छात्रा की कल (30 मई) शाम को मौत हो गई थी, जिसके बाद आज (31 मई) शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

चौकी विजय नगर थाना सदर के पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक 17 साल की लड़की अमरजोत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसकी मौत हो गई है। लड़की डीडीआईएस स्कूल की छात्रा थी। उसे स्कूल की तरफ से परेशान किया जा रहा था। अब परिवार के बयान लिखे जा रहे हैं, बयानों के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने हथियारों सहित पांच आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,27  मई : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *