Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह।

अमृतसर, 31 मई : डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 15 मई से शुरू हो चुका है, जो 13 जून 2026 तक चलेगा।

डीसी  अमृतसर ने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई जनगणना अधिकारी जानकारी एकत्र करने के लिए उनके घर आता है तो उसे पूरा सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनगणना संबंधी जो भी प्रश्न पूछे जाएं, उनके सही और सटीक उत्तर दिए जाएं, ताकि सही एवं विश्वसनीय आंकड़े तैयार किए जा सकें।

इस दौरान उन्होंने गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को भी निर्देश दिए कि जनगणना भारत सरकार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण तथा समयबद्ध कार्य है। देश में भविष्य में बनने वाली सभी नई नीतियां एवं योजनाएं इसी आंकड़ों के आधार पर तैयार की जानी हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि एकत्रित किया जाने वाला डेटा उच्च गुणवत्ता वाला तथा पूर्णतः सटीक हो।

उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता जनता के सहयोग पर निर्भर करती है और सभी जिला निवासियों से इस राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मजीठा में AAP के 7 और शिअद के 6 उम्मीदवार विजय हुए

अमृतसर,29 मई : जिला अमृतसर के मजीठा नगर काउंसिल के चुनाव में आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *