Breaking News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब में प्रदर्शन: किसानों ने रोष मार्च निकाला, मोदी-ट्रंप के फूंके पुतले

मोदी-ट्रंप के पुतले फूकते हुए किसान।

अमृतसर, 24 जून :पंजाब में आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। प्रदेश के 21 जिलों में किसान संगठनों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। कई स्थानों पर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले भी फूंके।

अमृतसर में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में सैकड़ों किसान भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया और सरकार से इस समझौते को वापस लेने की मांग की।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि इस ट्रेड डील को जुलाई के अंत तक लागू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इसके बारे में किसानों, मजदूरों और अन्य संबंधित वर्गों से कोई सलाह नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि यह समझौता लागू होता है तो पंजाब सहित पूरे देश के किसानों, खेत मजदूरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपाईयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजली

अमृतसर, 23 जून :भारत के महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी, चिन्तक एवं विचारक जनसंघ के संस्थापक व अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *