Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने वॉल्ड सिटी की सीवरेज डीसिल्टिंग के ” वन सिटी वन ऑपरेटर ” प्रोजेक्ट को शुरू करवाया

प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर, 24 जून( राजन गुप्ता) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वॉल्ड सिटी की सीवरेज डीसिल्टिंग के ” वन सिटी वन ऑपरेटर” प्रोजेक्ट को शुरू करवाया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वॉल्ड सिटी और बाहर की कुछ वार्डो कि सीवरेज डिसिल्टिंग के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है। उन्होंने कहा कि मानसून के आने से पहले अब वॉल्ड सिटी में डिस्पोजेबल प्लांट और सीवरेज की डीसिल्टिंग  का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। ” वन सिटी वन ऑपरेटर ” प्रोजेक्ट के तहत कंपनी द्वारा ही सीवरेज डीसिल्टिंग  के लिए सारी मशीनरी और लेबर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीवरेज सफाई का सारा कार्य मशीनों के माध्यम से करवाया जाएगा। मानसून दौरान वॉल्ड सिटी की सड़कों पर पानी खड़ा नहीं रहेगा।

खपड़खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी तेजी से करवाया जा रहा

प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कंपनी के अधिकारियों की निगरानी करेंगे। कंपनी द्वारा सीवरेज डिसिल्टिंग  के लिए दिन-रात कार्य करवाया जाएगा। अगर किसी भी जगह पर सीवरेज  की खराबी पाई गई, इस जगह का सीवरेज भी तुरंत बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ पंजाब सरकार द्वारा  खपड़खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी तेजी से करवाया जा रहा है। अक्टूबर महीने तक सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी लगभग पूरा हो जाएगा।आने वाले दिनों में वॉल्ड सिटी के लोगों को सीवरेज संबंधी  कोई भी समस्या नहीं आएगी।

वॉल्ड सिटी के लोगों को प्रत्येक तरह की सुविधाए प्रदान करवाई जा रही

प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर वॉल्ड सिटी को  पवित्र शहर का दर्जा  दिए जाने के उपरांत वॉल्ड सिटी के लोगों को प्रत्येक तरह की सुविधाए प्रदान करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार प्रमुख सड़कों को हेरिटेज लुक देकर सुंदर बनाया जा रहा है। वॉल्ड सिटी में प्रत्येक तरह के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी की सफाई व्यवस्था को लेकर तीन चरणों में सफाई करवाई जा रही है। सफाई  व्यवस्था को लेकर सबसे अधिक मशीनरी वॉल्ड सिटी में लगाई गई है। इस अवसर पर डॉ सार्थक गुप्ता,  केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आप के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, ताहिर शाह,जगतार सिंह जग्गा, रमन कुमार, रितु महाजन, विशाल गिल और भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम पूरी तरह से फेल : शहर में लग रहे गंदगी के ढेर ; कंपनी भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नहीं कर रही कार्य

अमृतसर, 15 जून: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा ठीक ढंग से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *