
अमृतसर, 25 जून(राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज सैनिटेशन को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर और थ्री आर कंपनी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में डिप्टी मेयर अनीता रानी के सपुत्र तरुणवीर कैंडी, डॉ सार्थक गुप्ता, केंद्रीय हलके के आप के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, ताहिर शाह, विशाल गिल, केंद्रीय हलके के आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की 14 वार्डों में लगभग 33681 घर और लगभग 13615 कमर्शियल दुकाने ,शोरूम व अन्य यूनिट है। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त लगभग 111 गाड़ियां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई व्यवस्था करती है। जिन में 44 मिनी टिप्पर,17 ट्रैक्टर ट्रॉली, 8 ई व्हीकल और 42 रिक्शा शामिल है। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ने पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
सफाई व्यवस्था को लेकर वॉल्ड सिटी और आउटर वॉल्ड सिटी के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि सैनिटेशन को लेकर निगम स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टरो, सेनेटरी इंस्पेक्टरो, सेनेटरी सुपरवाइजर और सैनिटेशन का कार्य कर रही कंपनी के वार्ड वाइज सुपरवाइजरो से प्रतिदिन सीधे संपर्क में रहेंगे। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की वॉल्ड सिटी और आउटर वॉल्ड सिटी के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इन व्हाट्सएप ग्रुपों में विधायक, निगम कमिश्नर, निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कंपनी के अधिकारी और केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होगी, इसकी शिकायत उस व्हाट्सएप ग्रुप में डाली जाएगी और समस्या का हल निकाला जाएगा।
उनका मकसद केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि कंपनी की जितनी भी गाड़ियां सेनिटेशन के लेकर निकलेगी, उस गाड़ी की पहचान के लिए उस पर स्टीकर लगाया जाएगा। इसके साथ-साथ गाड़ी चालक का मोबाइल नंबर भी होगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ लगातार रिव्यू मीटिंग करते रहेंगे।
सफाई व्यवस्था को लेकर शहर वासी नगर निगम को पूरा सहयोग दें

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासी नगर निगम को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि घरो से कूड़ा लेने वाली गाड़ी को ही लोग कूड़ा दे। कूड़े को सड़कों और फुटपाथों पर ना फैँके। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी तथा कुछ आउटर वार्ड में ” वन सिटी वन ऑपरेटर ” प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज डिसिल्टिंग का कार्य शुरू हो चुका है। जिससे लोगों को सीवरेज संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।निगम कमिश्नर शेरगिल ने मीटिंग में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों की शिकायते भी सुनी। इसके समाधान के लिए निगम अधिकारियों को आदेश जारी किए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News