Breaking News

27 जून को पायटेक्स ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू में होगा भव्य भक्ति समागम:हंसराज रघुवंशी के भजनों से शिवमय होगा अमृतसर

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर।

अमृतसर, 25 जून : सनातन सेवा समिति पंजाब और पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त प्रयास से 27 जून 2026 को पायटेक्स ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू, अमृतसर में भगवान शिव के नाम एक धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा। इस समागम की तैयारियों के संबंध में आज डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह द्वारा जिला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि सनातन सेवा समिति पंजाब और पंजाब सरकार द्वारा 27 जून की शाम 6:30 बजे पायटेक्स ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू में भगवान शिव के नाम यह धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव के भजनों का गायन करेंगे।

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर।

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समागम की सफलता के लिए अपने जिम्मे के कार्य समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग, पानी और मेडिकल सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

बैठक के दौरान सनातन सेवा समिति पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि इस समागम के माध्यम से हम युवाओं को नशों से दूर कर अपने संस्कृति से जोड़ना चाहते हैं। यह समागम राजनीति से ऊपर उठकर समाज के लिए आयोजित किया जा रहा है।

माझा ज़ोन प्रभारी प्रणव धवन ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क होगा।

बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल पल्लवी मिश्रा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) सुरिंदर सिंह, डीसीपी विजय आलम, एसडीएम अमृतसर-1 अलका कालिया, एसडीएम अमृतसर-2 गुरमिंदर सिंह, टूरिस्ट अधिकारी सुखमिंदर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर. के तहत जिला अमृतसर में 25 जून से शुरू होगी घर-घर गणना प्रक्रिया : डिप्टी कमिश्नर

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर। अमृतसर, 24 जून (राजन):भारत निर्वाचन आयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *