
अमृतसर,26 जून : तरनतारन में पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । वह करीब चार महीनों से कैरों पुलिस चौकी में प्रभारी के तौर पर तैनात थे। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात में नाकाबंदी की ड्यूटी पूरी करने के बाद एएसआई ने अपने क्वार्टर में ही सुसाइड कर लिया। वो स्टाफ की कमी और तबादला न होने की वजह से नाराज चल रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी एंगल ले जांच की जा रही है।
अमृतसर के रहने वाले, तरनतारन में तैनाती
मृतक एएसआई की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। वह तरनतारन के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कैरो पुलिस चौकी में प्रभारी के पद पर तैनात थे।
पुलिस बोली- सुसाइड की वजह साफ नहीं
पुलिस के अनुसार, फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि, एएसआई अमरजीत सिंह ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण पता लगाया जा रहा है। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News