Breaking News

पंजाब के सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों के समय में फिर बदलाव के आदेश जारी

अमृतसर,26 जून:पंजाब के सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों को लेकर नए आदेश जारी हुए हैं। दरअसल, बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में फिर से बदलाव कर दिया है। नए आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य के चंडीगढ़ और पंजाब में स्थित सभी सरकारी दफ्तरों और संस्थानों का कार्य समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 तक पहले की तरह कर दिया गया है। जारी हुए आदेश 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से लागू होंगे। 

आपको बता दें कि, पंजाब सरकार ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव के अलर्ट के चलते 25 मई 2026 को राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थानों समय सुबह 7:30 बजे से शाम 1:30 बजे तक का समय आगले आदेशों तक लागू किया गया था। अब जैसे कि मौसम सामान्य है तो सरकार ने एक बार समय को पहले की तरह कर दिया है। सभी विभागों और अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा हैं।

जारी आदेश की कॉपी

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

27 जून को पायटेक्स ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू में होगा भव्य भक्ति समागम:हंसराज रघुवंशी के भजनों से शिवमय होगा अमृतसर

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर। अमृतसर, 25 जून : सनातन सेवा समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *