Breaking News

विधायक डॉ. गुप्ता ने सड़के और गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन : कहा,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है

अमृतसर, 2 जुलाई(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अजय गुप्ता ने आज बकरवाना बाज़ार और नमक मंडी में सड़के और गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर प्रतिदिन विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं । उन्होंने आगे कहा कि बकरवाना बाज़ार में मौजूद नवाब वाली गली के लोगों को सीवरेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इस गली में नया सीवरेज सिस्टम लगाया जाएगा और गली को कंक्रीट से बनवा दिया जाएगा। इसके साथ ही, बकरवाना बाज़ार की सड़कों की भी बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है ।

व्यापारियों और लोगों की मांग पर विकास कार्य शुरू किया गया

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि नमक मंडी में गलियों और सड़कों का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके के व्यापारियों और लोगों की मांग पर विकास कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए थे, वहां वहां पर भी विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं जिससे, लोगों को सुविधा मिली है।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा कर दिया गया

विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा कर दिया गया है । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम “‘मांवां-धियां सत्कार योजना” शुरू करके अपना आखिरी गारंटी को भी पूरा कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र की माताओं और बहनों में बहुत उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया है।

विधानसभा क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेगे

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के हर वर्ग, खासकर माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, और विधानसभा क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेगे । इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अमृतसर लोकसभा इंचार्ज एवं पार्षद जरनैल सिंह ढोट , एनपी ढोट , अजय नियोल, विक्की कुमार, मन्नू पहलवान, नरिंदर कुमार, मोनिका लांबा, अंजू कुमारी और इलाके के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) -2026 के दौरान सभी सरकारी कर्मचारी अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में दें पूरा सहयोग

अमृतसर, 2 जुलाई : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.-2026) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *