Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर ₹1 करोड़ का सोना पकड़ा : महिला समेत 3 पैसेंजर गिरफ्तार

अमृतसर,2 जुलाई:अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ के सोने के साथ महिला समेत 3 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों पेस्ट और कड़े-चेन में छुपाकर सोना ला रहे थे। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीमों ने ये कार्रवाई की। कस्टम अधिकारी के मुताबिक बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है। सोने के साथ पकड़े यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विभाग ने ये पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

अफसरों के मुताबिक

66 UAE के शारजाह – दुबई जैसे शहरों में सोना भारत के मुकाबले सस्ता होता है। भारत में आने पर ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी लगने से तस्करों को बड़ा मुनाफा मिलता है। इसी कीमत के अंतर का फायदा उठाने के लिए वे यात्रियों के जरिए पंजाब समेत भारत में अवैध रूप
से सोना पहुंचाते हैं।

विभाग द्वारा पकड़े गए तीन मामले

शारजाह की फ्लाइट से आए यात्री पर संदेह हुआ डीआरआई अमृतसर और कस्टम अधिकारियों की टीम ने शारजाह से फ्लाइट संख्या 6E1428 से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका। यात्री की जांच, एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी में उसके कब्जे से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम सोना बरामद किया। सोने को निकालने के बाद उसका वजन 150.04 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये आंकी गई। यह सोना जूतों के अंदर छिपाकर लाया जा रहा था।

महिला यात्री पेस्ट बनाकर लाई सोना कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से फ्लाइट संख्या IX-13 से पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका। जांच और एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान उसके पास से पेस्ट के रूप में 114 ग्राम सोना बरामद किया गया। जांच के बाद इसका वजन 90.21 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 13 लाख 26 हजार 87 रुपये बताई गई।

2 सोने के कड़े, एक चैन बरामद की कस्टम अधिकारियों के मुताबिक मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए फ्लाइट संख्या MH-118 से अमृतसर पहुंचे एक पुरुष यात्री को रोका। जांच में उसके पास से 24 कैरेट सोने के 2 कड़े और एक चेन बरामद हुई। बरामद सोने का कुल वजन 484 ग्राम और कीमत 70 लाख 66 हजार 400 रुपये बताई गई है। यह मामला कल देर रात का है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अमृतसर स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

अमृतसर, 17 अगस्त(राजन):पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज अमृतसर स्थित लोक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *