Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने लोग मिलन कार्यक्रम दौरान पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई:कहा, सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा किया

अमृतसर, 3 जुलाई(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज आम आदमी पार्टी के अमृतसर लोकसभा इंचार्ज एवं पार्षद जरनैल सिंह ढोट के निवास स्थान पर ” लोग मिलन ” कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कार्यक्रम दौरान सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों को पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा किया है। सबसे पहले सरकार बनते ही पंजाब के लोगों के घरों को दो महीनो के लिए 600 यूनिट बिजली मुफ्त देनी शुरू कर दी। जिससे पंजाब के 90 प्रतिशत घरो में बिजली का बिल जीरो आ रहा है।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक शुरू करवाए  और स्कूलो को बढ़िया बनाया गया।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लगातार चल रही है। इस योजना का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत पंजाब के लोगों के 10 लाख सेहत बीमा योजना लागू करवाई गई। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए वादे पूरे किए हैं, बल्कि उनसे आगे बढ़कर ऐतिहासिक काम करके लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मां-बेटी सम्मान योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अमृतसर लोकसभा इंचार्ज एवं पार्षद जरनैल सिंह ढोट ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदारी और आम लोगों की सरकार है। लोगों से किए गए सभी वायदों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीतिक से ऊपर उठकर पंजाब के सभी वर्गों को सहुलते उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर डॉ अजय गुप्ता को विधायक बनाकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए डीसी ने नशा मुक्ति मोर्चा के वॉलिंटियर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर। अमृतसर, 2 जुलाई : पंजाब सरकार द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *