Breaking News

अमृतसर में 11.960 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर, 6 जुलाई:थाना घरिंडा पुलिस ने बढ़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बड़ी खेप बरामद की गई।

तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। जांच एजेंसियां इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पनग्रेन गोदाम से 357 गेहूं कट्टे चोरी: तेजधार हथियार लेकर घुसे बदमाश, सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया

अमृतसर, 18 अगस्त:अमृतसर में पनग्रेन के गोदाम से 357 गेहूं के कट्टे चोरी हो गए। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *