
अमृतसर, 6 जुलाई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 73 झब्बाल रोड पर स्थित पन्नू डेयरी के साथ लगती सड़क को प्रीमिक्स से बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्के में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जाता है।
विकास प्रोजेक्ट को लेकर फंड की कोई कमी नहीं है

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से संबंधित किसी भी विकास प्रोजेक्ट को लेकर फंड की कोई कमी नहीं है। इसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार राडियल रोड का कार्य चल रहा है। इसके साथ-साथ खापड़खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी तेजी से जारी है। वन सिटी वन ऑपरेटर प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज डिसिल्टिंग का कार्य भी चल रहा है।

” लोग मिलनी ” करके पंजाब सरकार की जनहितेशी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जाता
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि ” लोग मिलनी ” करके पंजाब सरकार की जनहितेशी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचा जा रहा है।उन्होंने कहा कि “मावां-धियां सत्कार योजना” के तहत महिलाओं को प्रदान की जा रही सम्मान राशि को पूरे पंजाब की महिलाओं से भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अवसर पर गुरदास सिंह,कवल पन्नू, लक्खा डीजे, संदीप सिंह, साजन कुमार, मिंटू संधू,बिन्दा पन्नू और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News