Breaking News

नगर निगम ने हेरिटेज स्ट्रीट पर अवैध कब्जे हटाकर सामान किया जब्त

अमृतसर, 9 जुलाई: नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशों पर एस्टेट विभाग द्वारा हेरिटेज स्ट्रीट के क्षेत्रों में अवैध कब्जे  हटाकर सामान जब्त किया है ।एस्टेट अधिकारी धर्मिंदर जीत सिंह की निगरानी में एस्टेट विभाग की  इंस्पेक्टर प्रीति चौहान और इंस्पेक्टर अमन की टीम द्वारा कार्रवाई की गई ।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट शहर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र है, जिसे अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ केवल आम जनता और पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं तथा उन पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती।

नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि कोई व्यक्ति हेरिटेज स्ट्रीट तथा श्री दरबार साहिब के आसपास के क्षेत्रों में दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हल्के में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीने व अन्य मशीनरी की रवाना

सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए गए हैं : विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *