
अमृतसर, 9 जुलाई (राजन) : भारतीय जनता पार्टी, अमृतसर के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब भर के सेवा केंद्रों में ‘कनेक्ट पंजाब’ पोर्टल के बार-बार ठप होने पर और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन सेवा केंद्रों को लोगों को सुविधाएं देने के लिए बनाया गया था, वे आज ‘सज़ा केंद्र’ बन चुके हैं और डिजिटल गवर्नेंस के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार की प्रशासनिक नाकामी पूरी तरह बेनकाब हो गई है। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. राम चावला, भाजपा पार्षद दल के नेता पार्षद गौरव गिल, प्रतीक कपूर आदि भी उपस्थित थे।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब के सेवा केंद्रों में सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन पोर्टल ठप होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार से संबंधित सेवाओं सहित अनेक आवश्यक सरकारी कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। सरकार की लापरवाही का खामियाजा सीधे आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News