
अमृतसर, 9 जुलाई(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 55 और वार्ड नंबर 57 में “ लोक मिलनी ” का आयोजन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सैकड़ों लोगों के साथ पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए हैं। सबसे पहले, सरकार बनने पर पंजाब के घरों को दो महीने के लिए 600 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू किया, जिससे पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल ज़ीरो हो गए। उन्होंने कहा कि बिजली की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए, ट्रांसफर का लोड बढ़ाया और नई तारे डाली गई।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए हैं और स्कूलों को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चल रही है और इसे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के लोगों के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है, और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए अपने वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करके लोगों का दिल भी जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने माँ-बेटी सत्कार योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुना गया और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि इस समय मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे। उन्होंने कहा कि यदि फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं रहेगा। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं होगा, तो ‘मावा धीयां’ योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा क्योंकि यह सारी योजनाएं वोटर कार्ड के साथ लिंक है । उन्होंने लोगों विशेष कर महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) का फॉर्म जरूर भरें। अपना वोट बचाने के लिए फॉर्म भरना जरूरी है। यदि किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो उन से सीधा संपर्क करें।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News