
अमृतसर, 12 जुलाई(राजन):शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा लिफ्टिंग कर कर रही थ्री आर कंपनी द्वारा ताजा कूड़े की प्रोसेसिंग न करने पर भगतावाला डंप पर कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। पिछले नौ महीने में लगभग 1.94 लाख मीट्रिक टन ताजा कूड़ा डंप पर जमा हो चुका है। हालात यह हैं कि कंपनी को दी गई अस्थायी डंपिंग साइट भी लगभग भर चुकी है। बरसात के कारण रास्ते में कीचड़ होने से कूड़ा ढोने वाले ट्राली और टिप्पर डंप तक पहुंच पाएंगे। जिससे शहर कूड़े के ट्रांसफर प्वाइंटों पर भी कूड़े के पहाड़ बन जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था भी बिगड़ जाएगी। गत दिवस शुक्रवार को मामूली बरसात होने पर शहर से निकले लगभग 700 टन कूड़े में से केवल 300 टन ही डंप तक पहुंच पाया।
प्रोसेसिंग के लिए नगर निगम कंपनी को अभी तक जमीन नहीं दे पाया
नगर निगम के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार कंपनी को छह महीने के भीतर प्रोसेसिंग सेंटर शुरू कर प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करना था, लेकिन निगम अब तक जमीन उपलब्ध नहीं करा सका है। इस संबंध में नगर निगम हाउस से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया था, जिस पर अभी मंजूरी लंबित है। नगर निगम एक्ट के अनुसार नगर निगम की अगर कोई भी जमीन किसी को देनी होती है तो नगर निगम हाउस से 2/3 सदस्यों से मंजूरी लेनी जरूरी होती है। यही कारण है निगम हाउस से प्रस्ताव मंजूर करके भेजने के उपरांत अभी तक निगम कंपनी को जमीन नहीं दे पाया है।
भगतावाला डंप पर ही जमीन देने के लिए निगम ने करवाया ड्रोन सर्वे
नगर निगम द्वारा भगतावाला कूड़े के डंप पर ही ताजा कुड़े की प्रोसेसिंग के लिए कंपनी को जमीन देने के लिए गत दिवस ड्रोन सर्वे करवाया गया। नगर निगम द्वारा इस डंप पर बायोरेमेडीएशन करवाई जा रही है। अब तक लगभग 8 लाख मैट्रिक टन कूड़े की बायोरेमेडीएशन हो चुकी है। जिससे डंप पर लगभग 7 एकड़ से अधिक जमीन खाली हो चुकी है। ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद इस जमीन पर ही ताजा कुड़े की प्रोसेसिंग शुरू हो सकती है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News