
अमृतसर, 18 जुलाई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते फताहपुर सरकारी स्कूल के साथ लगती फिरनी की सड़क को नगर निगम द्वारा कुछ महीने पहले ही प्रिमिक्स से बनाया गया था। इस सड़क को एल &टी कंपनी ने बिना नगर निगम की मंजूरी(NOC )लिए पानी की पाइपे बछाने के लिए सड़क को खोद दिया गया। जिससे नई बनी सड़क को भारी नुकसान हो गया है। इस पर क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा कड़ा एतराज बताया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एस ई संदीप सिंह व अन्य अधिकारियों द्वारा नगर निगम की मंजूरी लिए बिना सड़क तोड़ने पर एल&टी कंपनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को रिपोर्ट भेजी गई है।
58.86 लाख रुपए जुर्माना लगाया
नगर निगम कमिश्नर को भेजी गई रिपोर्ट में निगम अधिकारियों ने कहा है कि फताहपुर के लोगों की पिछले लंबे समय से की जा रही मांग के अनुसार इस सड़क को बनाया गया था। एल&टी कंपनी ने बिना नगर निगम की मंजूरी के पाइपे बिछाने के लिए लगभग 125 से 130 मीटर तक सड़क को खोद दिया गया। इसलिए एल&टी कंपनी पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए। कंपनी अपने खर्चे पर इस सड़क को दोबारा बनाए। इसके साथ-साथ कंपनी पर लगभग 58.86 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाए। निगम अधिकारियों ने निगम कमिश्नर को पत्र के साथ एस्टीमेट की कॉपी भी भेज दी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News