Breaking News

पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल ने अमृतसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की :कहा,निर्धारित समयावधी में परियोजनाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

अधिकारियों के साथ बैठक करती हुई दीप्ति उप्पल।

अमृतसर, 23 जुलाई (राजन):पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (PMIDC) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)  दीप्ति उप्पल ने नगर निगम अमृतसर  के अधिकारियों के साथ शहर में चल रही विभिन्न विकास एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना तथा सभी कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, एडिशनल कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) परियोजना, स्वास्थ्य शाखा, जीआईएस सर्वे परियोजना, पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के अधिकारी तथा विभिन्न परियोजनाओं का कार्यान्वयन कर रही एजेंसियों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सड़क पर उतरकर सफाई व्यवस्था की जायजा लेती हुई दीप्ति उप्पल और निगम कमिश्नर। 

बैठक के दौरान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) परियोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। दीप्ति उप्पल ने संबंधित एजेंसियों को कार्य की गति तेज करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सीईओ ने जीआईएस सर्वे परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को शेष सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सटीक जीआईएस डाटाबेस वैज्ञानिक शहरी नियोजन, बेहतर संपत्ति प्रबंधन तथा नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीईओ ने सफाई वाहनों की तैनाती, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रणाली तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों की दक्षता को और बेहतर बनाया जाए तथा स्वच्छता सेवाएं निरंतर जारी रहें।

बैठक के दौरान सीवरेज आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को नगर निगम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा कार्य के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दीप्ति उप्पल ने कहा कि प्रत्येक विकास परियोजना का सीधा संबंध आम नागरिकों के जीवन स्तर से है। उन्होंने सभी विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को पारदर्शिता, जवाबदेही एवं उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करने, आपसी समन्वय मजबूत बनाए रखने, बाधाओं का तुरंत समाधान करने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन का प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करते हुए लोगों को टिकाऊ एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने सीईओ को विश्वास दिलाया कि नगर निगम अमृतसर सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी करेगा तथा सभी कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा करना सुनिश्चित करेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम के लगभग 148 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर हो सकते हैं रद्द : रंगला पंजाब 3 के भी फंड नहीं आ रहे

नगर निगम अमृतसर कार्यालय  की तस्वीर। अमृतसर, 21 जुलाई (राजन): नगर निगम द्वारा शहर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *