Breaking News

हेरिटेज स्ट्रीट में जलभराव :वॉल्ड सिटी में घरों में पानी घुसा; निगम अधिकारी मशीनों के माध्यम से जलमग्न सड़कों से पानी निकाल रहे

हेरिटेज स्ट्रीट में खड़ा बरसात का पानी।

अमृतसर,23 जुलाई(राजन): अमृतसर में सुबह से बारिश जारी है। हैरिटेज स्ट्रीट में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। बरसात का पानी सड़क पर जमा होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खजाना गेट के पास वाटर लॉगिंग होने से घरों में पानी भर गया। वहीं, गलियों में भी 2 से 3 फुट तक पानी भरा दिखा। शहर में भी सड़कों पर पानी खड़ा रहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारी मशीनों के माध्यम से जल मग्न सड़कों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं। हेरिटेज स्ट्रीट से भी पानी निकला गया है।

सीवरमैन यूनियन के हड़ताल पर जाने पर भी शहर पर पड़ा असर

शहर के सड़कों पर कड़ा बरसात का पानी।

नगर निगम सीवरमैन यूनियन के पड़ताल पर जाने पर भी बारिश होने पर छोटे-छोटे बाजारों और गलियों पर भी इसका असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अमृतसर को  बारिश अलर्ट जारी किया हुआ है। आने वाले दिनों में अमृतसर में लगातार बरसात रहनी है।

शहर के सड़कों पर कड़ा बरसात का पानी।

विधायक डॉ गुप्ता अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे

विधायक डॉ अजय गुप्ता सड़कों पर उतरकर बारिश के पानी की निकासी करवाते हुए।

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता बारिश के बाद बरसात का पानी सड़कों पर से निकलने के लिए निगम अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे हैं। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि भारी बरसात के कारण सड़कों पर पानी उतरा है। जिस पर नगर निगम अधिकारी,कर्मचारी लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि विशेष कर सबसे पहले हेरिटेज स्ट्रीट से पानी निकालने के लिए मशीने लगातार चलाई गई है।

हेरिटेज स्ट्रीट पर भी मशीनों के माध्यम से पानी की निकासी करवाई गई।

डीएवी कॉलेज हाथी गेट के बाहर से भी बरसात के पानी को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरने का उद्देश्य लगातार पानी निकाला जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि बरसात के पानी की निकासी करवाने के लिए लगातार मशीने चलवाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शहर में सीवरेज डिसिल्टिंग भी लगातार करवाई गई थी।

कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी।

जिस कारण बरसात के पानी की निकासी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बरसात को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम से भी अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि रात को सीवरेज डिसिल्टिंग के लिए सुपर सक्कर मशीने चलाई जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ हाईकोर्ट के मामले में कांग्रेसी पार्षद ने फिर ली तारीख

अमृतसर,21 जुलाई (राजन) : नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कांग्रेसी पार्षद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *