Breaking News

बरनाला में सफाई कर्मियों पर लाठी चार्ज होने पर पंजाब भर में सोमवार से सफाई यूनियन करेगी हड़ताल

अमृतसर, 23 जुलाई (राजन): पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और पंजाब भर की सफाई यूनियन की पदाधिकारी की आज जालंधर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सफाई करमचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने की। बैठक में फेडरेशन के पंजाब प्रधान विनोद बिट्टा, अध्यक्ष सुरेंद्र टोना और अन्य पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक में बरनाला में सफाई कर्मियों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठी चार्ज की कड़ी आलोचना की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और अन्य सफाई, सीवरेज कर्मचारियों की यूनियन बिना कोई ज्ञापन दिए पंजाब भर में सोमवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की जाएगी और पंजाब बंद भी करवाया जाएगा।

प्रधान विनोद बिट्टा कहा कि पंजाब सरकार को सफाई कर्मियों की मांगे मानने के लिए रविवार का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से पूरे पंजाब में सफाई कर्मी और सीवरेज कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। पंजाब सफाई करमचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियो पर की गई लाठी चार्ज यातना को लेकर कल सफाई यूनियन के पदाधिकारी बरनाला में जाकर घायलों का हाल-चाल जानेंगे। उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज करने पर एसएसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *