Breaking News

एस.आई.आर.-2026 के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सेक्टर अधिकारियों और बी.एल.ओ. का विशेष सम्मान: युद्ध नशे विरुद्ध के नोडल अफसर संजीव कालिया सम्मानित

अमृतसर, 16 अगस्त(राजन):जिला अमृतसर में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 की प्रक्रिया के दौरान मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ उत्कृष्ट सेवाएं निभाने वाले सेक्टर अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया। युद्ध नशे विरुद्ध के हल्का दक्षिण की नोडल अफसर संजीव कालिया को भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों ने SIR-2026 की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 11-अजनाला से सेक्टर अधिकारी रणजीत सिंह और अमनदीप सिंह को सम्मानित किया गया। इसी निर्वाचन क्षेत्र से बी.एल.ओ. हरजिंदर कौर (बूथ नंबर 70), संजीत सिंह (बूथ नंबर 96), हरमीत कौर (बूथ नंबर 138), दीपक कुमार (बूथ नंबर 176) और गुरप्रताप सिंह (बूथ नंबर 178) को भी सम्मानित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 12-राजासांसी से दविंदर सिंह तथा बी.एल.ओ. हरजिंदर सिंह (बूथ नंबर 94), परमिंदर सिंह (बूथ नंबर 91) और कुलदीप सिंह (बूथ नंबर 201) को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 13-मजीठा से सेक्टर अधिकारी सिकंदर सिंह और राजप्रीत सिंह के अलावा जगदीप सिंह (बूथ नंबर 81) और नवनीत कौर (बूथ नंबर 166) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15-अमृतसर उत्तर से सेक्टर अधिकारी गुरमुख सिंह, राकेश चोपड़ा और जगदीप सिंह के साथ बी.एल.ओ. गरमिंदर सिंह,रोहित कुमार, कोमल, विभा महाजन और गुरकिरपाल सिंह को सम्मानित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-अमृतसर पूर्व से दलजीत कौर (बूथ नंबर 91), बिक्रमजीत सिंह (बूथ नंबर 163) और दविंदर सिंह (बूथ नंबर 167) को उनकी सराहनीय कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-अमृतसर दक्षिण से सेक्टर अधिकारी जसबीर सिंह और रमिंदर सिंह तथा बी.एल.ओ. श्रीमती सीमा (बूथ नंबर 72), बचनपाल (बूथ नंबर 102), बलजिंदर सिंह (बूथ नंबर 118) और मनीष सलोत्रा (बूथ नंबर 129) को सम्मानित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20-अटारी (अनुसूचित जाति) से सुखदेव सिंह (बूथ नंबर 45), कमलदीप कौर (बूथ नंबर 186), सरबजीत कौर (बूथ नंबर 119), परजिंदर सिंह (बूथ नंबर 156) और दीपक कुमार (बूथ नंबर 180) को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 25-बाबा बकाला (अनुसूचित जाति) से सुखजिंदर सिंह, कैप्टन सिंह और संदीप को भी SIR-2026 के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय के जसबीर सिंह, निर्वाचन कानूनगो; अमनदीप सिंह, सहायक तकनीकी अधिकारी; नरिंदर कौर, जूनियर सहायक; और रुपिंदर कौर, डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी SIR-2026 के दौरान उनके सराहनीय प्रदर्शन और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बी.एल.ओ. जमीनी स्तर पर चुनाव प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में उनके द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण योगदान है।

जिला प्रशासन ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी मेहनत, समर्पण और सराहनीय कार्यप्रणाली के लिए बधाई दी। साथ ही उम्मीद व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए चुनाव प्रक्रिया को और अधिक मजबूत, पारदर्शी, कुशल और प्रभावी बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब पुलिस के 12 अफसर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे

अमृतसर, 14 अगस्त:स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब पुलिस के 12 अधिकारी सम्मानित होंगे। इनमें बरनाला के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *